Wednesday, 25 February 2015

PIN CODE Ni jankari

PIN CODE के नंबर का भी होता है मतलब, बता देता है आपकी पूरी जानकारी6:27 PM
चिट्ठी की जगह लोग आजकल ई-मेल पर ज्यादा भरोसा करते हैं। लेकिन, फिर भी मन में एक उमंग रहती है कि काश हमारे घर भी किसी की चिट्ठी आती। चिट्ठी भेजने के लिए इलाके का पिन कोड की जरूरत होती थी। हर किसी को अपने इलाके का पिन कोड जबानी याद होता है। चिट्ठी भेजने, कुरियर या मनी ऑर्डर के लिए पिन कोड की जरूरत होती थी। आजकल पिन कोड का अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पिन कोड का मतलब क्या होता है? पिन कोड एक बहुत ही खास नंबर होता है जिस पर हमारा पूरा पोस्टल सिस्टम निर्भर करता है। पिन कोड की शुरुआत 15 अगस्त 1972 को हुई थी।
क्या होता है पिन कोड का मतलब
पिन कोड का मतलब होता है पोस्टल इंडेक्स नंबर। ई-मेल के आने से चिट्ठियों का चलन कम हुआ है, इससे पिन कोड का प्रयोग भी सीमित हो गया है। कुरियर सर्विसेज ने पिन कोड का प्रयोग जब से शुरू किया है तब से पिन कोड वापस अपना वर्चस्व साबित करने में लगा हुआ है।
कैसे करता है काम?

पिन कोड बड़े ही काम का नंबर होता है। 6 नंबरों को मिलाकर बनाया गया ये कोड आपके एरिया की पूरी जानकारी देता है। इसका हर नंबर किसी खास एरिया के लिए ही बनाया गया है। इस जानकारी की मदद से पोस्ट ऑफिस के लोग सही जगह पैकेट को डिलिवर करते हैं। हमारा पूरा देश 6 खास जोन में डिवाइड किया हुआ है। इसमें से 8 रीजनल जोन हैं और एक फंक्शनल जोन। हर पिन कोड किसी ना किसी खास जोन की जानकारी देता है।6:27 PM
किस नंबर का क्या है मतलब

अगर आपके पिन कोड का पहला नंबर 1 है तो इसका मतलब है कि आप दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश या जम्मू और कश्मीर में से किसी राज्य से हैं। अगर यही नंबर 2 है तो आप उत्तर प्रदेश या उत्तरांचल से हैं। इसी तरह अगर आपके पिन कोड का पहला नंबर 3 है तो आप वेस्टर्न जोन के राजस्थान या गुजरात से ताल्लुक रखते हैं। 4 नंबर से शुरू होने वाला पिन कोड महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का कोड होता है। इसी तरह 5 से शुरू होने वाला कोड आंद्र प्रदेश और कर्नाटक का होता है। अगर आपका पिन कोड 6 से शुरू हो रहा है तो आप केरला या तमिलनाडू के रहने वाले हैं। अब अगर आपके पिन कोड का पहला नंबर 7 है तो आप ईस्टर्न जोन में हैं। यहां आप बंगाल, ओरिसा, और नॉर्थ ईस्टर्न इलाकों में हैं। अगर आपके पिन कोड का पहला नंबर 8 है तो यह इस बात का संकेत है कि आप बिहार या झरखंड में रहते हैं। अब अगर आप 9 नंबर से शुरू होने वाले पिन कोड का प्रयोग करते हैं तो यह इस बात का सबूत है कि आप फंक्शनल जोन में रहते हैं। यह होता है आर्मी पोस्टल सर्विसेज के लिए।6:28 PM
किस प्रदेश का है क्या पिन कोड
अब ये तो हुई पहले नंबर की बात अब हम बात करते हैं पिन कोड के शुरू के दो नंबरों के बारे में। 11 नंबर दिल्ली का होता है, 12 - 13 हरियाणा, 14 - 16 पंजाब, 17 हिमाचल प्रदेश, 18 और 19 जम्मू और काश्मीर, 20 - 28 उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल के लिए, 30-34 राजस्थान, 36-39 गुजरात, 40-44 महाराष्ट्रा, 45-49 मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़, 50-53 आन्द्र प्रदेश, 56-59 कर्नाटक, 60-64 तमिल नाडू, 67-69 केरला, 70-74 बंगाल, 75-77 ओरिसा, 78 आसाम, 79 नॉर्थ ईस्टर्न इलाके, 80-85 बिहार और झारखंड, 90-99 आर्मी पोस्टल सर्विसेज। पिन कोड के अगले 3 डिजिट उस इलाके की जानकारी देते हैं जहां आपका पैकेट पहुंचना है। इसका मतलब है उस ऑफिस में जहां आपका पैकेट जाएगा। एक बार आपका पैकट सही ऑफिस तक पहुंच गया तो वहां से यह आपके घर तक पहुंचाया जाता है। अब आप समझे पिन कोड कितना महत्वपूर्ण है।

Jivanma utarva jevu

गौर से दो बार पढे

जिस दिन हमारी मोत होती है, हमारा पैसा बैंक में ही रहा जाता है।
*
जब हम जिंदा होते हैं तो हमें लगता है कि हमारे पास खच॔ करने को पया॔प्त धन नहीं है।
*
जब हम चले जाते है तब भी बहुत सा धन बिना खच॔ हुये बच जाता है।
*
एक चीनी बादशाह की मोत हुई। वो अपनी विधवा के लिये बैंक में 1.9 मिलियन डालर छोड़ कर गया। विधवा ने जवान नोकर से शादी कर ली। उस नोकर ने कहा -
"मैं हमेशा सोचता था कि मैं अपने मालिक के लिये काम करता हूँ अब समझ आया कि वो हमेशा मेरे लिये काम करता था।"

सीख?
ज्यादा जरूरी है कि अधिक धन अज॔न कि बजाय अधिक जिया जाय।
• अच्छे व स्वस्थ शरीर के लिये प्रयास करिये।
• मँहगे फ़ोन के 70% फंक्शन अनोपयोगी रहते है।
• मँहगी कार की 70% गति का उपयोग नहीं हो पाता।
• आलीशान मकानो का 70% हिस्सा खाली रहता है।
• पूरी अलमारी के 70% कपड़े पड़े रहते हैं।
• पुरी जिंदगी की कमाई का 70% दूसरो के उपयोग के लिये छूट जाता है।
• 70% गुणो का उपयोग नहीं हो पाता

तो 30% का पूण॔ उपयोग कैसे हो
• स्वस्थ होने पर भी निरंतर चैक अप करायें।
• प्यासे न होने पर भी अधिक पानी पियें।
• जब भी संभव हो, अपना अहं त्यागें ।
• शक्तिशाली होने पर भी सरल रहेँ।
• धनी न होने पर भी परिपूण॔ रहें।

बेहतर जीवन जीयें !!!
��������
काबू में रखें - प्रार्थना के वक़्त अपने दिल को,
काबू में रखें - खाना खाते समय पेट को,
काबू में रखें - किसी के घर जाएं तो आँखों को,
काबू में रखें - महफ़िल मे जाएं तो ज़बान को,
काबू में रखें - पराया धन देखें तो लालच को,
������
भूल जाएं - अपनी नेकियों को,
भूल जाएं - दूसरों की गलतियों को,
भूल जाएं - अतीत के कड़वे संस्मरणों को,
������
छोड दें - दूसरों को नीचा दिखाना,
छोड दें - दूसरों की सफलता से जलना,
छोड दें - दूसरों के धन की चाह रखना,
छोड दें - दूसरों की चुगली करना,
छोड दें - दूसरों की सफलता पर दुखी होना,
��������
 यदि आपके फ्रिज में खाना है, बदन पर कपड़े हैं, घर के ऊपर छत है और सोने के लिये जगह है,
तो दुनिया के 75% लोगों से ज्यादा धनी हैं

 यदि आपके पर्स में पैसे हैं और आप कुछ बदलाव के लिये कही भी जा सकते हैं जहाँ आप जाना चाहते हैं
तो आप दुनिया के 18% धनी लोगों में शामिल हैं

 यदि आप आज पूर्णतः स्वस्थ होकर जीवित हैं
तो आप उन लाखों लोगों की तुलना में खुशनसीब हैं जो इस हफ्ते जी भी न पायें

 यदि आप मैसेज को वाकइ पढ़ सकते हैं और समझ सकते हैं
तो आप उन करोड़ों लोगों में खुशनसीब हैं जो देख नहीं सकते और पढ़ नहीं सकते

Thursday, 5 February 2015

બહાને ઔર સફળતા

~ ~ * बहाने Vs सफलता *~ ~
          ****************
1- मुझे उचित शिक्षा लेने का
अवसर नही मिला...

उचित शिक्षा का  अवसर
फोर्ड मोटर्स के मालिक
हेनरी फोर्ड को भी नही मिला ।
**********************

2- मै इतनी बार हार चूका ,
अब हिम्मत नही...

अब्राहम लिंकन 15 बार
चुनाव हारने के बाद राष्ट्रपति बने।
**********************

3- मै अत्यंत गरीब घर से हूँ ...

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भी
गरीब घर से थे ।
*********************

4- बचपन से ही अस्वस्थ था...

आँस्कर विजेता अभिनेत्री
मरली मेटलिन भी बचपन से
बहरी व अस्वस्थ थी ।
**********************

5 - मैने साइकिल पर घूमकर
आधी ज़िंदगी गुजारी है...

निरमा के करसन भाई पटेल ने भी
साइकिल पर निरमा बेचकर
आधी ज़िंदगी गुजारी ।
**********************

6- एक दुर्घटना मे
अपाहिज होने के बाद
मेरी हिम्मत चली गयी...

प्रख्यात नृत्यांगना
सुधा चन्द्रन के पैर नकली है ।
**************************

7- मुझे बचपन से मंद बुद्धि
कहा जाता है...

थामस अल्वा एडीसन को भी
बचपन से मंदबुद्धि कहा जता था।
************************

8- बचपन मे ही मेरे पिता का
देहाँत हो गया था...

प्रख्यात संगीतकार
ए.आर.रहमान के पिता का भी
देहांत बचपन मे हो गया था।
***********************

9- मुझे बचपन से परिवार की
जिम्मेदारी उठानी पङी...

लता मंगेशकर को भी
बचपन से परिवार की जिम्मेदारी
उठानी पङी थी।
*********************

10- मेरी लंबाई बहुत कम है...

सचिन तेंदुलकर की भी
लंबाई कम है।
*********************

11- मै एक छोटी सी
नौकरी करता हूँ ,

इससे क्या होगा...
धीरु अंबानी भी
छोटी नौकरी करते थे।
**********************

12- मेरी कम्पनी एक बार
दिवालिया हो चुकी है ,
अब मुझ पर कौन भरोसा करेगा...

दुनिया की सबसे बङी
शीतल पेय निर्माता पेप्सी कोला भी
दो बार दिवालिया हो चुकी है ।
*********************

13- मेरा दो बार नर्वस
ब्रेकडाउन हो चुका है ,
अब क्या कर पाउँगा...

डिज्नीलैंड बनाने के पहले
वाल्ट डिज्नी का तीन बार
नर्वस ब्रेकडाउन हुआ था।
**************************

14- मेरी उम्र बहुत ज्यादा है...

विश्व प्रसिद्ध केंटुकी फ्राइड चिकेन
के मालिक ने 60 साल की उम्र मे
पहला रेस्तरा खोला था।
*********************

15- मेरे पास बहुमूल्य आइडिया है
पर लोग अस्वीकार कर देते है...

जेराँक्स फोटो कापी मशीन के
आईडिया को भी ढेरो कंपनियो ने
अस्वीकार किया था पर आज
परिणाम सामने है ।
*************************

16- मेरे पास धन नही...
इन्फोसिस के पूर्व चेयरमैन
नारायणमूर्ति के पास भी धन नही था
उन्हे अपनी पत्नी के गहने बेचने पङे।
*************************

17- मुझे ढेरो बीमारियां है..

वर्जिन एयरलाइंस के प्रमुख भी
अनेको बीमारियो मे थे |
राष्ट्रपति रुजवेल्ट के दोनो पैर
काम नही करते थे।
*************************

आज आप जहाँ भी है
या कल जहाँ भी होगे
इसके लिए आप किसी और को
जिम्मेदार नही ठहरा सकते ,
इसलिए आज चुनाव करिये -
सफलता और सपने चाहिए
या खोखले बहाने ...

बेहतरीन सन्देश...��������ं

Wednesday, 4 February 2015

જાણવા જેવું

������
1. सबसे लम्बा सड़क पुल - महात्मा गाँधी सेतु, पटना
2. सबसे बड़ा पशु मेला - सोनपुर (बिहार)
3. सबसे ऊँची मीनार - कुतुबमीनार (दिल्ली)
4. सबसे बड़ी झील - चिल्का झील (ओडिशा)
5. सबसे ऊँचा गुरुत्वीय बाँध - भाखड़ा बाँध (पंजाब)
6. सबसे बड़ा रेगिस्तान - थार (राजस्थान)
7. सबसे बड़ा गुफा मंदिर - कैलाश मंदिर (एलोरा)
8. सबसे बड़ी मस्जिद - जामा मस्जिद (दिल्ली)
9. सबसे बड़ा चिड़ियाघर - जूलॉजिकल गार्डन (कोलकाता)
10. सबसे ऊँची चोटी - गॉडविन ऑस्टिन (K-2)
11. सबसे लम्बी सुरंग - जवाहर सुरंग (जम्मू- कश्मीर)
12. सबसे बड़ा डेल्टा - सुन्दरवन डेल्टा (पश्चिम बंगाल)
13. सबसे अधिक वनों वाला राज्य - मध्य प्रदेश
14. सबसे बड़ा कॉरिडोर - रामेश्वरम मन्दिर (तमिलनाडु)
15. सबसे ऊँचा झरना या जलप्रपात - जोग (कर्नाटक)
16. सबसे लम्बी सड़क - ग्रैंड ट्रंक रोड
17. सबसे ऊँचा दरवाजा - बुलन्द दरवाजा
18. सबसे लम्बी नदी - गंगा नदी
19. सबसे बड़ा अजायबघर - चेन्नई अजायबघर
20. सबसे बड़ा गुम्बज - गोल गुम्बज (बीजापुर) 21. सबसे ऊँची मूर्ति - गोमतेश्वर (कर्नाटक)
22. सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान - मासिनराम (मेघालय)
23. सबसे बड़ा लीवर पुल - हावड़ा ब्रिज (कोलकाता)
24. सबसे लम्बी नहर - इन्दिरा गाँधी नहर (राजस्थान)
25. सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफॉर्म - गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
26. सबसे विशाल स्टेडियम - युवा भारती (कोलकाता)
27. सर्वाधिक आबादी वाला शहर - दिल्ली
28. सर्वाधिक शहरी क्षेत्र वाला राज्य - महाराष्ट्र
29. सबसे लम्बा रेलमार्ग - डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी
30. सबसे बड़ा प्राकृतिक बन्दरगाह - मुंबई (महाराष्ट्र)
31. सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग - राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 (वाराणसी से कन्याकुमारी)
32. सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य - गुजरात
33. खारे पानी की सबसे बड़ी झील - चिल्का झील (ओडिशा)
34. मीठे पानी की सबसे झील - वूलर झील (जम्मू- कश्मीर)
35. सबसे लम्बी सहायक नदी - यमुना
36. दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी - गोदावरी
37. सबसे लम्बा बाँध - हीराकुड बाँध (ओडिशा)
38. सर्वोच्च शौर्य सम्मान - परमवीर चक्र
39. सर्वोच्च सम्मान - भारत रत्न
40. सबसे बड़ा गुरुद्वारा - स्वर्ण मंदिर (अमृतसर)